Newswahni

बिल से महिलाओं का कोई लेना देना नहीं भाइयों से ताकत छीन रहे हम पास नहीं होने देंगे लोकसभा में बोले राहुल गांधी…



Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर संसद में बिल पर चर्चा जारी है। अब से थोड़ी देर बाद लोकसभा में वोटिंग होने वाली है। इससे पहले आधी रात को महिला आरक्षण कानून 2023 देश भर में लागू हो गया। इधर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा है कि ‘कुछ भी ऐसा ना करें, जिससे नारी शक्ति की भावनाएं आहत हो’।

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पहला सच तो ये है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है, जिसके बाद राहुल गांधी की स्पीच के दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने कहा ‘बिल से महिलाओं का कोई लेना-देना नहीं, OBC भाइयों से ताकत छीन रहे, हम पास नहीं होने देंगे’। उन्होंने कहा कि ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है।

बिल हम पास नहीं होने देंगे- राहुल गांधी

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) पर ऐतिहासिक चर्चा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पहला सच तो ये है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। आगे उन्होंने कहा ”बिल से महिलाओं का कोई लेना-देना नहीं, OBC भाइयों से ताकत छीन रहे; हम पास नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है. यह बिल एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है, यह बिल अधिकार छीनने वाला है।’

बिल का महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है-राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा ‘इस बिल का महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है. आप सत्ता हथियाने की कोशिश में हैं। ये बिल देश विरोधी है। हम सरकार को ये नहीं करने देंगे। इस बिल के तहत दक्षिण और उत्तर भारत के साथ भेदभाव हो रहा है।’ आगे उन्होंने कहा ‘इस बिल से दलित और आदिवासी की भागीदारी कम हो रही है।’

भारत संघ पर हमला करने की अनुमति नहीं देंगे-राहुल गांधी 

महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) पर राहुल गांधी ने कहा ‘मैं देशभर में अपने सभी मित्रों, भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं, चाहे वे दक्षिणी राज्यों के हों, छोटे राज्यों के हों या पूर्वोत्तर राज्यों के हों, चिंता न करें। हम उन्हें भारत संघ पर हमला करने की अनुमति नहीं देंगे। आप सभी भारत संघ के बराबर भागीदार हैं। वे भारत संघ में आपके प्रतिनिधित्व को छूने की हिम्मत नहीं करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top