Newswahni

सीवान में ऑपरेटर से लाख की लूट बाइक पर सवार नकाबपोश क्रिमिनल ने घेरा




सीवान में 5 नकाबपोश अपराधी CSP ऑपरेटर से हथियार के बल पर 9 लाख 45 हजार रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। घटना लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौंली और पड़ौली गांव के बीच की है, जहां CSP ऑपरेटर गोविंद कुमार उर्फ प्रिंस कुमार (30) को निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी 9 लाख 45 हजार रुपए लेकर बसौली बाजार स्थित अपने CSP केंद्र जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद 2 बदमाशों ने ईट से हमला करने की कोशिश की, वहीं 2 अपराधियों ने कनपटी पर बंदूक रख दी। 2 बदमाशों ने ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की अपराधियों ने पहले उनकी बाइक को जबरन रुकवाया, फिर दो बदमाशों ने ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की, जबकि अन्य दो ने उनकी कनपटी पर बंदूक सटा दी। जान के डर से पीड़ित ने रुपये से भरा बैग अपराधियों को सौंप दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल और बाइक की चाबी भी छीन ली और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई – एसपी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित के पिता गौतम प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी काफी देर से पास के मंदिर के पास मंडरा रहे थे, जिससे साफ है कि घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन हर घटना के बाद यही आश्वासन अब लोगों को खोखला लगने लगा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top