Newswahni

Khagaria Census 2027 Prep Review: DM Urges Promotion


खगड़िया में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई।

.

इस बैठक में स्व-गणना (Self Enumeration) और आगामी जनगणना कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें चार्ज ऑफिसर और जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCCC) के सदस्य मौजूद रहे।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की बैठक।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की बैठक।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्व-गणना प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और सुगम बनाना है।

डीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी।

बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

बैठक में गणनाकर्मियों के प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और जनजागरूकता अभियान के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई। आंकड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया और प्रत्येक चरण को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCCC) के सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे अपने विभागों के माध्यम से जनगणना कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि जनगणना 2027 का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top