Newswahni

सुपौल में जमीन विवाद पर हिंसक झड़प गिरफ्तार एक पिस्टल कार और बाइक जब्त गंभीर घायल…




सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर-02 स्थित तुलापट्टी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अन्त प्रकाश यादव अपने खेत में कुदाल से आड़ी बना रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई और फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। घटना में अन्त प्रकाश यादव और माहेश्वरी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले जाया गया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जान मारने की नीयत से हमला कराया – पीड़ित पक्ष पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जय प्रकाश यादव और मोनू कुमार यादव ने पहले से साजिश के तहत 10–15 लोगों को बुलाकर जान मारने की नीयत से हमला कराया। घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अन्य आरोपी मौके से दीवार फांदकर पास के मक्का खेत में फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से चार मोटरसाइकिल, एक डिजायर कार और एक पिस्टल बरामद कर जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में है। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बुधवार दोपहर बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top