Newswahni

मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में आज घंटे कटेगी बिजली सुबह से दोपहर बजे तक सप्लाई होगी ठग मेंटेनेंस का चलेगा काम…




मुजफ्फरपुर में आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शहर के मारीपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा क्षेत्र में 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी बटलर फीडर और 11 केवी रेवा फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इस दौरान मारीपुर शक्ति उपकेंद्र से संचालित दोनों फीडर बंद रहेंगे, जिससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में आजाद कॉलोनी, जैतपुर, चित्रगुप्त पुरी, पावर हाउस चौक, मारीपुर मुख्य चौक, पीडब्ल्यूडी क्षेत्र, चक्कर चौक, लेनिन चौक, रामराजी रोड, स्कूल रोड, बढ़ई टोला, मारीपुर ओवरब्रिज और जूरन छपरा शामिल है।
शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं शहर के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि यह कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई कि बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखें। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए उपभोक्ता स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top