Newswahni

बेतिया में सिलेंडर की कमी नहीं प्रशासन ने ऑयल कंपनियों और एजेंसियों से ली जानकारी स्टॉक पर्याप्त…




बेतिया में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि एलपीजी आपूर्ति का बैकलॉग इंडेक्स 7 से घटकर अब 6 पर आ गया है। उन्होंने इसे जिला प्रशासन की सतत निगरानी, सख्ती और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम बताया। प्रशासन ने ऑयल कंपनियों और गैस एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया है। इससे उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में काफी सहूलियत मिल रही है और शिकायतों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है, जो व्यवस्था में सुधार का स्पष्ट संकेत है। सभी ऑयल कंपनियों और गैस वितरक एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश अपर समाहर्ता ने सभी ऑयल कंपनियों और गैस वितरक एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्हें बुकिंग के क्रम के अनुसार ही एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, मनमानी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में वर्तमान में 29,941 एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। बीते दिन 12,696 सिलेंडरों की सफल डिलीवरी भी की गई, जो वितरण प्रणाली की दक्षता को दर्शाता है। त्वरित समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय है। आज प्राप्त 27 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास शीघ्र निष्पादन के लिए भेजा गया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top