![]()
पटना मेट्रो में निर्माण कार्य के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार देर शाम भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर स्लैब के नीचे फंस गया। यहां क्रेन के जरिए भारी स्लैब को सेट करने का काम किया जा रहा था। उसी दौरान नीचे काम कर रहा एक मजदूर, अचानक मशीनरी के बीच फंस गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया। घायल मजदूर की पहचान सीवान जिले के निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो मेट्रो परियोजना में कार्यरत है। मजदूर को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया मेट्रो की जनसंपर्क पदाधिकारी अर्चना खुशी ने कहा कि, मजदूर क्रेन और स्लैब के बीच में फंस गए थे। राहत कार्य के बाद उन्हें बाहर निकाला गया है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी MRI कराई गई है और अभी वह खतरे से बाहर है। वह अभी अंडर ऑब्जर्वेशन है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती कुछ मिनटों तक स्थिति बेहद गंभीर बनी रही, क्योंकि मजदूर पूरी तरह मलबे और स्लैब के नीचे फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया। सहकर्मियों पर मदद के बजाय वीडियो बनाने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर निर्माण कार्य कर रहे सहकर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के वक्त मौके पर मौजूद कुछ कर्मी तत्काल मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त थे। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ही साहस दिखाते हुए मजदूर को बचाने की पहल की।
Source link