Newswahni

मधुबनी में भाकपा माले का वां जिला सम्मेलन शुरू दो दिन चलेगा कार्यक्रम गरीबों दलितों को एकजुट करने का आह्वान…




मधुबनी में भाकपा(माले) का 8वां जिला सम्मेलन 10 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ। यह दो दिवसीय सम्मेलन (10-11 अप्रैल) माले नगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य और खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी सदस्य और समकालीन लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर, भाकपा(माले) की राज्य स्थायी समिति सदस्य और दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव तथा राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बैद्यनाथ यादव ने मधुबनी जिले की कम्युनिस्ट विरासत को भाकपा(माले) की अगुआई में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने गरीबों और दलितों को एकजुट कर ‘कॉरपोरेट-लुटेरी मनुवादी संघ-भाजपा’ को पीछे धकेलने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता धीरेन्द्र झा ने जिले में वास-आवास, रोजगार, सामाजिक उत्पीड़न और कर्ज की समस्या के खिलाफ गांवों और टोलों में गरीबों को एकजुट कर आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर ने मोदी सरकार को देश की जनता – किसानों, मजदूरों, ग्रामीण गरीबों, महिलाओं और छात्र-युवाओं का दुश्मन बताते हुए उसे सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन का संचालन जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण ने किया। इससे पूर्व, जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता लक्षमन राय ने झंडोरोहण किया और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिले के सभी शहीद और दिवंगत नेताओं को मौन श्रद्धांजलि देने के बाद सम्मेलन का उद्घाटन सत्र शहीद दया देवी और कुसुम पासवान के नाम समर्पित सभागार में आयोजित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top