Newswahni

आईपी गुप्ता बोले नीतीश कुमार बनकर बिहार आएं कहा को राज्यसभा भेजना मोदी की सबसे बड़ी गलती पान महासम्मेलन में शामिल होंगे राहुल…




इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, आज नीतीश ने मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा की शपथ ली है। मैं चाहता हूं कि जब वह वापस लौटे तो प्रधानमंत्री बनकर बिहार आए। यहां उन्होंने मोदी जी को पानी पिला दिया था और अब जब नीतीश कुमार राज्यसभा गए हैं, तो मोदी जी ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती की है कि उन्हें वहां बुला लिया है। मैं चाहता हूं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनकर लौटे। पान महासम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी 12 अप्रैल को पटना के बापू सभागर में पान महा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने कहा की इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी का शेड्यूल लैप्स कर गया था। तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल होंगे। मुकेश सैनी को आमंत्रित करने पर उन्होंने कहा कि यह मुकेश सहनी को आमंत्रित करने पर उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन का नहीं बल्कि मेरा प्रोग्राम है। मेरी जो मर्जी होगी उसे ही बुलाऊंगा। यूपी, असम, केरल, हैदराबाद, तमिलनाडु से आएंगे लोग भाजपा की सरकार बनने वाली है और उससे पहले हम भी दिखाना चाहते हैं कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी जिसे अभी 1 साल भी नहीं हुए हैं वह अपनी ताकत से बापू सभागार में फिर से खड़ा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूपी, असम, केरल, हैदराबाद, तमिलनाडु से लोग आ रहे हैं। रात में पहुंचने वाले लोगों को दरोगा राय पथ स्थित पटेल भवन में रहने की व्यवस्था की गई है। इस सम्मेलन से इस समाज को पहचान मिली थी और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का उदय हुआ था। इस सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए पान समाज के सम्मान के लिए इस बार 12 अप्रैल को इसका आयोजन किया जा रहा है, क्योंकि 13 अप्रैल को बापू सभागार में बुकिंग अवेलेबल नहीं थी। पान समाज के बच्चे को आईएएस-आईपीएस बनाएंगे आईपी गुप्ता तांती-तत्वा पान समाज के लोगों को सिर्फ नेता और मंत्री ही नहीं बल्कि IAS और IPS भी बनना होगा। इसी क्रम में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में हमारे समाज के बच्चों ने परचम लहराया है। मेरा सपना एक ऐसी संस्थान खोलने का है जिस जो बच्चों को आईएएस आईपीएस बनाए। ऐसे लोग जिसके सपने बड़े हैं मगर वह ठेला वाले, राजमिस्त्री या किसी मजदूर के बेटे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता के साथ मैंने बुलाया है। हालांकि, यह दरवाजा हर समाज और जाति के बच्चों के लिए खुला हुआ है। वही अनाथ बच्चों की पढ़ाई के लिए हम मिशनरी स्कूलों के साथ टाइप करने जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top