Newswahni

उत्तर प्रदेश में जारी हुई की अंतिम मतदाता सूची लाख हजार नए मतदाता बढ़े नाम न होने पर क्या करें…



UP SIR Voter List 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 166 दिनों तक चले व्यापक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता अब उत्तर प्रदेश में दर्ज हो चुके हैं।

इस दौरान प्रदेश में 84 लाख 28 हजार 767 नए मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले इस 166 दिवसीय अभियान में 1.77 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सक्रिय रहे। पूरे अभियान के दौरान करीब 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता

इस अभियान को पूरा करने में 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 12,758 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 18,026 BLO सुपरवाइजर और 1,77,516 बूथ लेवल अधिकारियों को योगदान रहा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के 5 लाख 82 हजार 877 बूथ लेवल एजेंटों और करोड़ों मतदाताओं ने भी पूरा सहयोग दिया। प्रयागराज, मऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इन जिलों में वोटर लिस्ट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा कि जिनके नाम अभी भी अंतिम सूची में नहीं आए हैं, वे अभी भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का ड्राफ्ट 6 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद 166 दिनों तक चले अभियान के बाद आज अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। इस सफल अभियान के समापन पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सभी अधिकारियों, राजनीतिक दलों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top