
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी नई पारी का आगाज कर दिया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में नीतीश को राज्यसभा MP पद शपथ की दिलाई। नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री पद से अगले एक दो दिन में इस्तीफे दे देंगे। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में नीतीश युग का अंत हो जाएगा। वहीं, नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।