Newswahni

हाई सैलरी के लिए बेस्ट हैं ये और वालों से भी निकल रहे आगे



High Salary Courses After 12th: 12वीं की परीक्षाएं खत्म होते ही स्टूडेंट्स और टिचर्स के बीच एक ही चर्चा शुरू हो जाती है कि अब आगे क्या करेंगे? एक टाइम था जब जब सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनना ही सफलता की गारंटी माना जाता था। आज का दौर ‘स्मार्ट करियर’ का है। अक्सर छात्र भीड़ के पीछे भागकर ऐसी डिग्री ले लेते हैं जो अंत में सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह जाती है। 

अगर आप जिंदगी से हटकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो याद रखिए कि सही दिशा ही आपको वो पैसा और रुतबा दिला सकती है जिसका आप सपना देखते हैं।
चाहे आप यूपी बोर्ड से हों या सीबीएसई से, 12वीं के बाद लिया गया यह एक फैसला आपके अगले 40 साल तय करेगा। आइए जानते हैं साल 2026 के उन टॉप 5 करियर के बारे में जहां आप लाखों पैसे कमा सकते हैं।

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Data Science & AI)

आज के डिजिटल युग में ‘डेटा’ ही है। हर छोटी-बड़ी कंपनी को ऐसे एक्सपर्ट्स की तलाश है जो डेटा का विश्लेषण कर भविष्य की रणनीति बना सकें। अगर आपकी रुचि गणित और कोडिंग में है, तो यह क्षेत्र आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। 
फायदा-शुरुआती सैलरी ही 10-15 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है।
रुतबा-आप टेक जगत के ‘डिसीजन मेकर’ बनते हैं।

कॉर्पोरेट लॉ (Corporate Law – Integrated LLB)

वकालत का मतलब अब सिर्फ अदालतों के चक्कर काटना नहीं है। 12वीं के बाद 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स (BA LLB/BBA LLB) करके आप मल्टीनेशनल कंपनियों के लीगल एडवाइजर बन सकते हैं।
फायदा- बड़ी कंपनियों के जटिल समझौतों को सुलझाने के लिए करोड़ों का पैकेज मिलता है।
रुतबा- ‘लीगल पावर’ और रसूख के मामले में इस प्रोफेशन का कोई सानी नहीं है।

मैनेजमेंट में करियर (IPM – IIMs)

क्या आप जानते हैं कि मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए ग्रेजुएशन का इंतजार करना जरूरी नहीं है? इंदौर और रोहतक जैसे कई IIMs अब 12वीं के बाद ही इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) ऑफर करते हैं।
फायदा- 22-23 साल की उम्र में आप देश की सबसे बड़ी कंपनियों में मैनेजर के पद पर तैनात हो सकते हैं।
रुतबा- कॉर्पोरेट लीडर के तौर पर आपकी एक अलग पहचान होती है।

डिफेंस सर्विसेज (NDA – National Defence Academy)

अगर जुनून रगों में दौड़ता है और आप वर्दी की ताकत पर यकीन रखते हैं, तो NDA सबसे बेहतरीन विकल्प है। 12वीं के बाद भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में सीधे अधिकारी (लेफ्टिनेंट) बनने का मौका मिलता है।
फायदा- बेहतरीन सुविधाएं, एडवेंचर और लाइफस्टाइल।
रुतबा- देश की सेवा के साथ जो इज्जत और ‘पावर’ वर्दी देती है, उसकी तुलना किसी और नौकरी से नहीं की जा सकती।

डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांड मैनेजमेंट

आज के समय में हर राजनेता, सेलिब्रिटी और कंपनी को अपनी ‘डिजिटल इमेज’ बनाने के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत है। अगर आप क्रिएटिव हैं और सोशल मीडिया की नब्ज समझते हैं, तो यह क्षेत्र आपको ग्लोबल पहचान दिला सकता है।
फायदा- आप अपनी खुद की एजेंसी भी चला सकते हैं और फ्रीलांसिंग के जरिए विदेशी क्लाइंट्स से डॉलर में कमा सकते हैं।
रुतबा- आप पर्दे के पीछे रहकर बड़े-बड़े ब्रांड्स और हस्तियों की छवि कंट्रोल करते हैं।

ये भी पढ़ें – Varuthini Ekadashi 2026 Kab Hai: 13 या 14 अप्रैल कब है वरुथिनी एकादशी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top