Newswahni

काले रंग का ताना गैर मर्द की ख्वाहिश ननद ने खोला कातिल भाभी का राज प्रेमी के हाथों पति की हत्या करा ऐसे…



Dhar murder case Update: मध्य प्रदेश में धार के गोंदीखेड़ा चारण गांव में देवकृष्ण पुरोहित के हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि पुलिस ने 36 घंटे के अंदर हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया। ये चौंकाने वाला मामला इसलिए है क्योंकि हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि देवकृष्ण की पत्नी ही थी। जब परिवार को पता चला तो इस सच ने सभी को हिला कर रख दिया। हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब ताजा बयान मृतक देवकृष्ण की बहन का आया है, उन्होंने बताया कि प्रियंका अपने पति को लाइक नहीं करती थी, वो कहती थी कि तुम काले हो, तुम मुझे डिजर्व नहीं करते।

क्या है पूरा मामला?

मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की सोते हुए हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि, मुख्य आरोपी देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका (27) और उसका प्रेमी कमलेश पुरोहित (33) ही है, इसके बाद दोनोंं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

1 लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या 

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर देवकृष्ण को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कमलेश ने अपने दोस्त सुरेंद्र को 1 लाख रुपये देकर सुपारी दी। 6 अप्रैल की रात सुरेंद्र घर में घुसा और सो रहे देवकृष्ण पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते- मृतक की बहन 

वहीं, मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका पति को मानसिक रूप से परेशान करती थी। वह अक्सर कहती थी कि ‘तुम काले हो, तुम मुझे डिजर्व नहीं करते। मुझे कोई अच्छा लड़का चाहिए। तलाक दे दो।’ परिवार वालों का कहना है कि प्रियंका को ससुराल में रहना पसंद नहीं था। वह 4 दिन यहां रहती तो 15 दिन मायके चली जाती थी। घर में किसी से बात नहीं करती और पति के पास आने पर चिढ़ जाती थी।

मृतक की मां लक्ष्मी बाई ने रोते हुए कहा कि, ‘बहू ने ही मेरे बेटे की जान ली। पहले भी झगड़े हुए थे। समाज वाले समझाकर लाए, लेकिन वह नहीं मानी। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’

प्रियंका का 4 साल से था अफेयर 

जांच में ये भी सामने आया है कि, प्रियंका का कमलेश के साथ 2020 से अवैध संबंध था। जब वह गांव में होती, प्रेमी अक्सर आता और प्रियंका खिड़की से उसे देखती रहती। मोबाइल पर लंबी बातें करती थी और अगर कोई कुछ बोलता था तो वो झगड़ा कर लेती थी।

कातिल पत्नी ने पुलिस को ऐसे किया गुमराह  

प्रियंका ने घटना के बाद खुद को दूसरे कमरे में बंधक बताकर रोना शुरू कर दिया और कहने लगी कि लुटेरों ने जेवर और पैसे लूट लिए और पति की हत्या कर सभी भाग गए। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। लेकिन पुलिस ना जाने क्यों प्रियंका पर शक हो गया, क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई निशान ही नहीं थे। इसके बाद साइबर सेल, फॉरेंसिक और गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद सच्चाई सामने आ सकी। पुलिस ने बताया कि सभी जेवर प्रियंका के घर से बरामद हो गए हैं।

15 साल की उम्र में हुआ था ‘बाल विवाह’ 

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि देवकृष्ण और प्रियंका का बाल विवाह 15 साल की उम्र में हुआ था। बाद में जब साथ रहने की बात आई तो प्रियंका तैयार नहीं थी क्योंकि वह कमलेश से प्यार करती थी। फिलहाल पुलिस ने प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सुपारी किलर सुरेंद्र अभी फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह मामला इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाता है, जहां पत्नी ने प्रेमी के लिए पति की हत्या कराई थी।   

यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2026: असम में 84% के पार तो केरल में 75 फीसदी वोटिंग



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top