Newswahni

Muzaffarpur Power Cut | Road Widening Pole Shifting; 3-Day Supply Break



मुजफ्फरपुर शहर में अगले तीन दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बुडको की ओर से सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य को लेकर पोल शिफ्टिंग करना है। रोज लगभग तीन घंटे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 3 दिन तक दोपहर 12 बजे से 3 बजे

.

शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि एनडीपी फीडर से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इनमें डीएवी मालीघाट, सेक्रेड हार्टस्कूल, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (रामबाग), संस्कृत कॉलेज, बीएमपी-6 दुर्गा मंदिर, पंचवटी अपार्टमेंट, सर सैयद कॉलोनी, लीची गाछी, मालीघाट वेयरहाउस, चूना भट्टी, कंचन नगर, रामबाग चौक और तीनपोखरिया शामिल हैं।

शहर में मगलवार को भी बिजली कटी थी

उधर, मंगलवार को भी शहर के कई अन्य इलाकों में बिजली कटौती हुई। जेई सतीश कुमार के अनुसार, भगवानपुर पीएसएस क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। इससे बीबीगंज, आनंदपुरी, गोविंदपुरी, गांधी नगर, आईजी कॉलोनी, साकेतपुरी, सुभाष नगर, नंदपुरी, अलकापुरी, यादव नगर, गोबरसही, बजरंगपुरम, प्रभात तारा, पताही हरी, मंझौली चौक, पताही रूप, दुमरी, फरदो गोला, लक्ष्मी नगर, सहजानंद और चाणक्य विहार जैसे इलाके प्रभावित हुए।

इसी तरह, माड़ीपुर प्रशाखा अंतर्गत बटलर और रेवा फीडर में रखरखाव कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान आजाद कॉलोनी, जैतपुर, चित्रगुप्तपुरी, पावर हाउस चौक, माड़ीपुर मुख्य चौक, पीडब्ल्यूडी क्षेत्र, चक्कर चौक, लेनिन चौक, रामराजी रोड, स्कूल रोड और जूरन छपरा के निवासियों को असुविधा हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top