Newswahni

Admission process will start in May, admission will be through entrance test.


पटना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना विश्वविद्यालय में मई में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। एकेडमिक कैलेंडर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हालांकि पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एक-दो दिनों में वह भी जारी हो जाएगा। शेड्यूल पर काम चल रहा है। मंगलवार को भी इस संबंध में एक बैठक होनी है। कोरोना के समय से ही नामांकन प्रक्रिया इंटर के अंकों के आधार पर हो रहे थे लेकिन इस बार नामांकन एंट्रेंस टेस्ट से होंगे।

एंट्रेंस टेस्ट जून में संभावित है, क्योंकि जुलाई में सत्र प्रारंभ होना है। वहीं पीजी में नामांकन अंकों के आधार पर ही होंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष अप्रैल में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट भी आ चुका है। लेकिन सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट आना अभी बाकी है। उसके बाद ही नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। अप्रैल में सभी रिजल्ट आ जाने की संभावना है। मई में हर हाल में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्नातक में करीब 4 हजार सीटें हैं।

सत्र को पटरी पर लाने की कवायद : कई परीक्षाएं देर से हुई हैं और कुछ के रिजल्ट काफी देर आये हैं। अब सिर्फ दो महीने ही बचे हैं। अप्रैल और मई में कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद जून में गर्मी की छुट्टी रहती है। जुलाई के पहले सभी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं भी विवि के द्वारा कराने का प्रयास रहेगा। ताकि पीजी की नामांकन प्रक्रिया देर न हो।

कहां किस कॉलेज में कितनी सीटें

बी.ए. ऑनर्स

बी.एन. कॉलेज 600

मगध महिला कॉलेज (केवल छात्राओं के लिए) 450

पटना कॉलेज 600

बी.कॉम ऑनर्स

वाणिज्य महाविद्यालय 400

बी.कॉम ऑनर्स (सेल्फ फाइनेंसिंग)

मगध महिला कॉलेज (केवल छात्राओं के लिए) 250

बी.एससी ऑनर्स (गणित समूह)

बी.एन. कॉलेज 220

मगध महिला कॉलेज 128

पटना साइंस कॉलेज 375

बी.एससी ऑनर्स (बायो समूह)

बी.एन. कॉलेज 130

मगध महिला कॉलेज 128

पटना साइंस कॉलेज 225

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स

कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स 60



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top