Newswahni

शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी बर्दाश्त नहीं विधायक विद्यालय समिति की बैठक में बोले न्यू क्लासेस का निर्माण जल्द कराया जाएगा…




खगड़िया के मानसी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पश्चिमी ठाठा में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विद्यालय में कक्षाओं की कमी सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रधान शिक्षिका संगीता देवी ने पर्याप्त वर्ग कक्ष न होने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी इस बात का समर्थन किया और कहा कि विद्यालय के पास भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। विधायक बबलू कुमार मंडल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर उनका अवलोकन भी किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यालय के विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का एकमात्र माध्यम है। माताएं बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहें उन्होंने अभिभावकों, विशेषकर माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहें। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के भटकाव की संभावना अधिक होती है, इसलिए उन्हें सही दिशा में रखने के लिए नियमित निगरानी और मार्गदर्शन आवश्यक है। विधायक ने सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत और शिक्षा से व्यक्ति अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने कहा कि आज उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है और खगड़िया से जोड़ा जाता है, जो दर्शाता है कि शिक्षा ही व्यक्ति और समाज की असली ताकत है। योजनाओं का लाभ उठाने की अपील उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय में नए कक्षों का निर्माण जल्द कराया जाएगा और सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
बैठक के दौरान विद्यालय के भू-दाता महंत देवदत्त महाराज भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके योगदान से ही इस विद्यालय की स्थापना संभव हो सकी है।
कार्यक्रम का संचालन बबलू कुमार ने किया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विधायक ने सभी को भरोसा दिलाया कि विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top