Newswahni

बांका में भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा देवी देवताओं की झांकियां निकलीं…




बांका के बौंसी नगर पंचायत के सिराय में सोमवार को भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में लगभग 2100 महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।तीन किलोमीटर लंबी कला शोभायात्रा आकर्षक का केंद्र बनी रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा की शुरुआत देव नगरी मंदार स्थित पवित्र पापहरणी सरोवर से हुई, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल सिराय स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा में चार घोड़ा रथ, गेरुआ वस्त्र धारण किए श्रद्धालु और पताकाएं शामिल थीं। शोभायात्रा में महिलाएं, युवा और अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान कई सजावटी गाड़ियां भी शामिल थीं, जिन पर देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं। आयोजन समिति ने कथा स्थल पर पंडाल का निर्माण कराया है, जहां 12 अप्रैल तक भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचक गौरव चंद्र शास्त्री प्रतिदिन प्रवचन करेंगे। शोभायात्रा से पहले गौरव चंद्र शास्त्री ने मुख्य यजमान के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप निकली झांकी आकर्षक का केंद्र बनी रही। डीजे और ढोल नगाड़े की धुन पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा पापहरणी से शुरू होकर झपानिया, मधुसूदन मंदिर, गांधी चौक, मुख्य चौक और डैम रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल सिराय पहुंची। गर्मी को देखते हुए रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के आगे पानी के टैंकर से सड़कों पर छिड़काव भी किया गया। समिति के अध्यक्ष मृणाल आनंद साह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में झारखंड सीमा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष राजू सिंह, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार सिंह, विनीत कुमार पंजियारा, अभिषेक कुमार, मनीष अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, आलोक सिन्हा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top