Newswahni

सुपौल में ट्रक बाइक की टक्कर में युवक की मौत माह की गर्भवती है पत्नी ग्रामीण कलाकार के रूप में करता था काम…




सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना एनएच-106 स्थित वायसी चौक के समीप हुई। मृतक की पहचान करजाइन वार्ड संख्या 8 निवासी उपेंद्र पासवान के बेटे श्याम कुमार के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे श्याम अपनी बाइक से वीरपुर से करजाइन लौट रहा था। इसी दौरान वायसी चौक के पास एक ट्रक ने बैक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्याम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गई जान स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को संभाला। करजाइन थाना पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से श्याम कुमार को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निलेश प्रधान ने जांच के बाद श्याम कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई थीं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 8 माह की गर्भवती है पत्नी मृतक श्याम कुमार की पत्नी यशोदा देवी आठ माह की गर्भवती हैं। उनके घर में पहले से ही दो वर्षीय मासूम बेटी शिवानी कुमारी है, जो अब अपने पिता के साये से वंचित हो गई है। पत्नी फिलहाल मायके में है। अस्पताल परिसर में जैसे ही श्याम कुमार का शव पहुंचा, परिवार के सभी सदस्य फूट-फूटकर रोने लगे। बताया जाता है कि श्याम कुमार पेशे से एक ग्रामीण कलाकार थे। वे अष्टयाम संकीर्तन और धार्मिक आयोजनों में झांकी के दौरान नाट्य प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन करते थे। अपनी कला के जरिए वे स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय भी थे। उनके अचानक निधन से सांस्कृतिक जगत को भी एक बड़ी क्षति पहुंची है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही स्थानीय लोगों ने एनएच-106 पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की है। इस संबंध में करजाइन थाना प्रभारी ललन झा ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक व वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top