Newswahni

दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू सासंद ने बोर्डिंग पास देकर यात्रियों को किया रवाना पैसेंजर की संख्या में प्रतिशत…




दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।
दरभंगा एयरपोर्ट पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर उन्हें बेंगलुरु के लिए रवाना किया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सेवा क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। उन्होंने मिथिलांचल के सभी लोगों को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। एयरपोर्ट ने यात्रियों की संख्या में 57.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी तक 7.11 लाख यात्रियों ने यहां से यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 4.52 लाख थी। यानी करीब 2.58 लाख अतिरिक्त यात्रियों ने हवाई सफर किया।
दरभंगा एयरपोर्ट ने पैसेंजर ग्रोथ किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास और बेहतर कनेक्टिविटी का परिणाम है। दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के प्रमुख आईटी हब बेंगलुरु से जोड़ना बिहार की प्रगति की दिशा में एक अहम कदम है। इधर, दरभंगा एयरपोर्ट ने पैसेंजर ग्रोथ के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं हैं एयरपोर्ट अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार, दरभंगा में जहां यात्रियों की संख्या में 57.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं पटना और गया में यह वृद्धि क्रमशः 18.5 प्रतिशत और 7 प्रतिशत रही।
दरभंगा एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं हैं। अब बेंगलुरु के जुड़ने से यह नेटवर्क और मजबूत हो गया है। स्थानीय लोगों, छात्रों और व्यवसायियों में इस नई सेवा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इससे आईटी सेक्टर में कार्यरत युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही, मिथिलांचल का देश के बड़े शहरों से संपर्क और मजबूत होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top