Newswahni

दरभंगा में सुबह बजे बजे तक बिजली कटेगी बिरौल और पटनिया फीडर से सप्लाई ठप रहेगी पेड़ों की छंटाई और लाइन मरम्मती का…




दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में आज(5 अप्रैल 2026) को 3 घंटे तक बिजली कटेगी। बिरौल 33 केवी फीडर और 33 केवी पटनिया फीडर से सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक सप्लाई ठप करेगी। इस दौरान बिरौल, नाड़ी, पटनिया और इटवा शिवनगर पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। ॉ बिजली विभाग के एसडीओ प्रभाष चंद्र ने बताया कि शटडाउन के दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लाइन की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top