मधुबनी जिले में 4 अप्रैल, 2026 तक पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर 536.2 हजार लीटर पेट्रोल और 694.3 हजार लीटर डीजल मौजूद है। इसके अतिरिक्त, 47,271 एलपीजी सिलेंडर
.
एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है। 1 मार्च से 3 अप्रैल, 2026 तक कुल 4 लाख 69 हजार 142 सिलेंडरों की बुकिंग हुई थी। 3 अप्रैल को 8,860 सिलेंडरों की बिक्री हुई, जबकि विभिन्न कंपनियों से 13,349 नए सिलेंडर प्राप्त हुए।


96.2 हजार लीटर पेट्रोल और 153.2 हजार लीटर डीजल की दैनिक खपत
पेट्रोल और डीजल की खपत के मुकाबले स्टॉक पर्याप्त है। जिले में औसतन 96.2 हजार लीटर पेट्रोल और 153.2 हजार लीटर डीजल की दैनिक खपत होती है, जबकि मौजूदा स्टॉक इससे कहीं अधिक है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुगमतापूर्वक गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन कई प्रयास कर रहा है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है और समय-समय पर प्राप्त शिकायतों की जांच जिलास्तरीय टीम द्वारा की जाती है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए भी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
गैस एजेंसियों और गोदामों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस एजेंसियों और गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और होम डिलीवरी के माध्यम से अपनी बारी का इंतजार करें। अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह भी दी गई है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी आवश्यकतानुसार डिमांड दर्ज करने के लिए जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें।