![]()
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार दुकानदार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के कोरया गांव निवासी स्वर्गीय भरम देव साह के 60 वर्षीय बेटे ब्रिज किशोर साह के रूप में हुई है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि ब्रिज किशोर साह स्थानीय बाजार में दुकान चलाते थे। वे रोज की तरह रात में अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दुकानदार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया। सूचना पाकर भोरे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषी वाहन का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की अनियंत्रित गति पर आक्रोश व्यक्त किया है।
Source link