Newswahni

मुजफ्फरपुर के कई मोहल्लों में बिजली गुल रहेगी नयाटोला और भगवानपुर में मेंटेनेंस का काम होगा दो शिफ्ट में शटडाउन…




मुजफ्फरपुर में आज(3 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार के लिए दो अलग-अलग शिफ्टों में शटडाउन का निर्णय लिया है। नयाटोला और भगवानपुर PSS के अंतर्गत दर्जनों मोहल्लों में इसका असर होगा। सुबह की शिफ्ट में नयाटोला PSS से जुड़े क्षेत्रों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इससे नयाटोला, शुक्ला गली, छाता चौक, कलमबाग चौक, दमुचक रोड, यूनिवर्सिटी क्षेत्र, पंखा टोली, मिश्राटोला और चांदलोक चौक जैसे इलाके प्रभावित होंगे। दोपहर की शिफ्ट में भगवानपुर PSS के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कटौती होगी। कांटी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान दुमरी, गंगा यादव चौक और प्रोफेसर कॉलोनी के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top