Newswahni

नोएडा वालों के लिए खुशखबरी सेक्टर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट का नया प्लान तैयार अब यहां बनेंगे नए स्टेशन…



Noida Metro Project Update: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए खुशी की खबर मिली है। नोएडा में मेट्रो विस्तार को लेकर चल रहे 2 बड़े प्रोजेक्ट के बारे में तो आपको पता ही होगा। जिसमें पहला रूट 142 से बॉटेनिकल गार्डन तक प्रस्तावित है, वहीं दूसरा रूट नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक है। ये दूसरे वाले रूट का काम काफी वक्त से अटका हुआ था, लेकिन अब इसे नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।   

सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट का नया प्लान

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने दूसरे वाले प्रोजेक्ट्स को नई रूपरेखा दी है। अब इनमें 5 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले इस इस प्रोजेक्ट में 11 स्टेशन प्रस्तावित थे, लेकिन अब इसे छोटा कर दिया गया है। नई योजना के तहत करीब 7.5  किलोमीटर लंबे रूट पर सिर्फ पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 122, सेक्टर 123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट नाम से मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, छोटा रूट बनाने से मंजूरी मिलना आसान होगा और खर्च भी कम रहेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पहले की डीपीआर केंद्र सरकार ने आपत्तियों के साथ लौटा दी थी। अब नई डीपीआर तैयार हो रही है, जिसमें गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा-जेवर एयरपोर्ट वाले नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट को भी ध्यान में रखा गया है।

सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन तक दूसरा प्रोजेक्ट  

दूसरा प्रोजेक्ट सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन तक है। यह 11.56 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रूट होगा। जिसमें 8 स्टेशन बनेंगे, इसमें अनुमानित लागत 2254 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

नोएडा मेट्रो की इस एक्वा लाइन पर प्रस्तावित 8 स्टेशनों के नाम के बारे में बात करें तो, इसमें सेक्टर 142 (मौजूदा स्टेशन से जुड़ाव), सेक्टर 91 (पंचशील बालक इंटर कॉलेज के पास), सेक्टर 108, सेक्टर 105, सेक्टर 97, सेक्टर 98 (नोएडा ऑफिस/कमर्शियल हब के पास), सेक्टर 44 (महामाया बालिका इंटर कॉलेज के पास) और बोटैनिकल गार्डन (ब्लू और मैजेंटा लाइन के साथ इंटरचेंज) स्टेशन शामिल है।

NMRC ने डिजाइन और सर्वे का काम अंतिम चरण में पहुंचा लिया है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

नोएडा मेट्रो के दोनों प्रोजेक्ट क्यों है खास?

बात ऐसी है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 5 लाख से ज्यादा आबादी रहती है। यहां के लोग सालों से मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं। जो इन दोनों प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरा होने जा रहा है। ये रूट बनने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा, साथ ही दिल्ली मेट्रो से भी सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। जिस इन इलाके का विकास भी तेज होगा। फिलहाल NMRC के अधिकारियों का कहना है कि नई डीपीआर जल्द पूरी हो जाएगी, इसके बाद प्रोजेक्ट समय पर पूरा किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top