Newswahni

कटिहार में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही मंदिरों में महाभोग का आयोजन संध्या आरती में उमड़ी भीड़…




2 अप्रैल को कटिहार शहर में हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव) श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के मिर्ची बड़ी चौक, संकट मोचन सार्वजनिक मंदिर ललियाही हनुमान मंदिर, मैथली टोला स्थित दक्षिणाभिमुख हनुमान मंदिर सहित कई महावीर मंदिरों को पूजा समितियों ने भव्य रूप से फूलों और आकर्षक डीजे लाइट से सजाया है। इससे मंदिरों की सुंदरता और बढ़ गई है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। संध्या आरती के समय बड़ी संख्या में भक्तगण मंदिरों में पहुंचे। आयोजन समितियों द्वारा जगह-जगह महाभोग का भी आयोजन किया गया है। मिर्चाई बारी हनुमान मंदिर और ललियाही संकट मोचन महावीर मंदिर में पूजा कमेटी द्वारा भव्य पूजा अर्चना की जा रही है। महाभोग के आयोजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिला पुलिस प्रशासन और यातायात प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। महावीर जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान हनुमान के जन्म की याद में धूमधाम से मनाया जाता है, जो शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। इस अवसर पर शोभायात्रा, हनुमान चालीसा पाठ और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top