Newswahni

मधुबनी में दलित परिवार से मारपीट का वीडियो वायरल घर में रखे सामान को पहुंचाया नुकसान बिस्फी थाना में केस दर्ज…




मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दुधैल गांव में एक दलित परिवार से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित भरत पासवान ने बुधवार शाम बिस्फी थाना में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। आरोप है कि मंगलवार शाम गांव के कुछ लोगों ने भरत पासवान के घर पर हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से लैस थे। उन्होंने जबरन घर में घुसकर भरत पासवान और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घर में रखे सामान को पहुंचाया नुकसान इस दौरान घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। भरत पासवान ने अपनी शिकायत में मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुधीर शर्मा, भोवीद कुमार शर्मा, मदन शर्मा सहित कई महिलाओं और अन्य लोगों को नामजद किया है। भरत पासवान ने बताया कि इस हमले में उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार के सदस्य भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दलित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने बिस्फी पुलिस को इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top