Newswahni

एमपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका फॉरेस्ट गार्ड और जेल वार्डर के पदों पर निकली भर्ती ऐसे करें आवेदन…



Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका दिया है। मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह अच्छी खबर है। 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1679 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। नौकरी पाने वाले चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक का आकर्षक सैलरी दी दी जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 500 रु रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए केवल 250 रुपये देने होंगे। 
उम्मीदवारों के चयन की बात करें तो यह प्रक्रिया तीन चरणों होगी, जिसमें सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी (जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी)। इसके बाद शारीरिक क्षमता परीक्षण (Physical Test) होगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। सबसे पहले आपको MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध ‘MPESB Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें और वहां मांगी गई अपनी निजी और शैक्षणिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस का भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top