Newswahni

बीच में बेबी राजा चारों और थिरकती महिलाएं जश्न के बीच राजा रघुवंशी के परिजनों ने दिखाया बच्चे का चेहरा…


Raja Raghuvanshi: इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। तकरीबन 9 से 10 महीने पहले बेटे की हत्या से जो परिवार गमगीन था, अब उनके घर में एक ऐसी खुशी आई है जिसने उनके दुखों के बादल छांट दिए हैं। परिवार में जश्न का माहौल है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया है। परिवार ने उसका नाम भी ‘राजा’ ही रखा है। परिवार का कहना है कि उनका ‘राजा’ उनके पास वापस लौट आया है। सामने आए वीडियो में भी ऐसी ही कुछ झलक देखने को मिल रही है।

परिवार ने नवजात का यूं किया स्वागत

बताया जा रहा है कि रविवार रात परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ नवजात के आगमन का जश्न जोरों-शोरों से मनाया। सोमवार को जब परिवार जच्चा और बच्चा को घर लेकर लौटा, तो उनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई थी। घर को आलीशान तरीके से सजाया गया था। घर के एंट्री गेट पर गुबारे की सजावट थी, जबकि उसके ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा था- ‘राजा इज बैक’।

सचिन की पत्नी के हाथ में राजा की तस्वीर

वीडियो में सचिन की पत्नी के हाथ में राजा रघुवंशी की तस्वीर दिखाई दीं। जबकि उनके बगल में उनकी सासू मां यानी राजा रघुवंशी की मां नवजात को गोद में लिये खड़ी थी। वो बच्चे को बड़े ही प्यार से निहार रही थी। इस वीडियो ने हर देशभर के लोगों को भावुक कर दिया। यहां क्लिक कर देखें वीडियो

‘राजा’ की वापसी मान बैठा है परिवार

बता दें कि नवजात के जन्म को पूरा परिवार ‘राजा’ की वापसी मान बैठा है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हत्या के बाद जब तेहरवीं हुई थी, तब कामाख्या मंदिर के पुजारी ने कहा था कि भाईयों में से किसी के घर राजा फिर से जन्म लेगा। उन्होंने कहा था कि राजा की मृत्यु स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या से हुई। ऐसे में वो किसी न किसी रूप से वापस आ सकता है।

मौत और जन्म का समय एक ही 

उन्होंने बताया कि वो कुल 9 भाई हैं। लेकिन यह सुख उनके भाई सचिन को प्राप्त हुआ है। ऐसे में परिवार मानता है कि पुजारी की बात सच साबित हुई है। विपिन रघुवंशी ने यह भी बताया कि जिस दिन उनके भाई राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, उस दिन ग्यारस थी। संयोग से आज यानी नवजात के जन्म के दिन भी ग्यारस का ही दिन है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की मौत दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हुई थी। जबकि, सोमवार को बच्चा 2 बजकर 42 मिनट पर जन्मा। यही वजह है कि परिवार इसे एक विशेष संयोग मान रहा है। परिवार का मानना है कि उनका बेटा राजा जिस समय उनसे बिछड़ा, उसी समय उनके पास लौट भी आया है। यहां क्लिक कर देखें वीडियो

क्या है पूरा मामला?

राजा रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थी। 11 मई को उनकी शादी सोनम से हुई थी। शादी के बाद 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची। उसने राजा को हनीमून के बहाने धोखे से शिलॉन्ग ले जाकर मारा डाला। मामले ने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

सोनम और राज कुशवाहा फिलहाल जेल में बंद हैं। राजा का परिवार अब भी न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा है। वे इस हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है, जिससे आरोपियों को जल्द सजा मिल सके।

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन… द्वारका में रातभर चली गोलियां, पुलिस के हत्थे चढ़े मर्डर के दो खूंखार अपराधी

 





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top