Newswahni

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़ श्रद्धालुओं की मौत कई घायल



बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दुखद हादसा हो गया है। माता शीतला के प्रसिद्ध मंदिर में अचानक भगदड़ मच जाने से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग लोग बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बड़ी संख्या पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ता कराया।

जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। आज चैत्र मास का अंतिम मंगलवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और भी ज्यादा थी। पूजा-अर्चना के दौरान अचानक मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई महिलाएं भीड़ में दब गईं।

शीतला मंदिर में भगदड़ में 8 की मौत

 नालंदा के मघरा गांव में मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मची। भीड़ में दबने से 8 महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर के बाहर लोग जान-बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

श्रद्धालुओं ने लगाया प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

ममता देवी नाम की एक श्रद्धालु ने बताया, “मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है। लोग शीतला माता के दर्शन के लिए आते हैं। हमलोग भी पटना से दर्शन के लिए आए हैं। लेकिन अचानक भगदड़ मच गई, और लोगों की जान चली गई। यह सब कुप्रबंधन की वजह से हुआ… यहां बहुत ज़्यादा भीड़ है। प्रशासन का कोई भी व्यक्ति यहां मौजूद नहीं है।”

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीपीओ सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top