Newswahni

बेल के पेड़ से बंधा मिला युवक का शव नवादा में घर से मीटर दूर मिली बॉडी परिजन ने गला दबाकर हत्या की…




नवादा में मंगलवार को खेत में बेल के पेड़ से युवक का शव बंधा मिला है। घटना अकबरपुर प्रखंड के बरेव गांव की है। शव मिलने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान बरेव गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह(32) के रूप में हुई है। वह सोमवार देर शाम अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद मंगलवार को घर से करीब 500 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गला दबाकर हत्या की आशंका

मृतक के परिजन राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें आशंका है कि राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह की पहले गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या के बाद उसके गले में गमछा बांधा गया और उसी गमछे से उसके पैर भी बांध दिए गए। परिजनों के अनुसार, राजेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उसकी हत्या कर दी गई।

शव एक खेत में बेल के पेड़ से बंधा हुआ मिला था। मृतक की गर्दन पर गमछा बांधने के निशान भी पाए गए हैं, जो गला दबाकर हत्या की आशंका को और पुख्ता करते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के लिए पहुंची FSL की टीम

इस घटना पर एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है और खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top