
Bank Holiday: मार्च महीने का आज लास्ट दिन हैं। इस दिन अगर आप बैंकों से जुड़े किसी भी प्रकार के काम को निपटाना चाहते हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि बैंक खुले हैं या फिर बंद हैं। भलें ही आज के समय में बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो गई हों, घर बैठे ही पैसे ट्रांसफर, लोन अप्लाई या क्रेडिट कार्ड से जुड़े काम कर लेते हों। लेकिन कई ऐसे जरूरी काम अभी भी होते हैं, जिन्हें अपनी बैंक शाखा में ही जाकर करना पड़ता है।
कौन से कामों के लिए बैंक जाना होता है जरूरी
आज के ऑनलाइन जमाने में कुछ काम हैं, जिन्हें बैंक जाकर ही करने पड़ते हैं। इनमें से जैसे कि बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करना हो, डोरमेंट अकाउंट को एक्टिव करवाना हो या फिर डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो। इस सभी कामों के लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे में बैंकों के छुट्टी की जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाती है।
31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी अनाउंस की गई है। इस शहरों की लिस्ट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में आज बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं, इन राज्यों के अलावा कुछ जगहों पर बैंक बाकी दिनों की तरह सामान्य रूप से खुले भी रहेंगे।
बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं पर कोई असर नहीं
अगर आपके दिमाग में ये सवाल आ रहा है कि बैंक बंद होने के कारण ऑनलाइन सेवाओं पर असर पड़ेगा। तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला है। नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं पहले की तरह ही चालू रहेंगी। आप आसानी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं और एटीएम से कैश भी निकाल सकते हैं।