Newswahni

किशनगंज में वर्षीय नाबालिग लापता अष्टजाम देखने गई थी परिजनों ने अपहरण की आशंका पुलिस मामले की जांच में जुटी…




किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के सिंघिया पियाकुड़ी गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग 25 मार्च को अपनी दो छोटी बहनों के साथ गांव में आयोजित अष्टजाम कार्यक्रम देखने गई थी। कार्यक्रम के दौरान ही वह अचानक लापता हो गई। देर रात जब उसकी छोटी बहनें घर लौटीं और उसके साथ न होने की जानकारी दी, तो परिजनों को उसकी गुमशुदगी का पता चला। परिवार के सदस्यों ने आसपास खोजबीन की परिवार के सदस्यों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार दो दिनों तक तलाश में असफल रहने के बाद, परिजनों ने 27 मार्च को टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली। अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग से फोन पर कराई बात इसी बीच, 27 मार्च को इस मामले में एक नया मोड़ आया। एक अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग से उसके परिजनों को फोन करवाया। फोन पर लड़की ने खुद को सुरक्षित बताया, हालांकि परिजनों का आरोप है कि उस पर दबाव बनाकर यह कॉल कराया गया था। इस घटना के बाद से अपहरण की आशंका और गहरी हो गई है। परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है। कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्ध व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी टाउन थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से बच्ची को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top