Newswahni

नीतीश कुमार ने पद से दिया इस्तीफा बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर बढ़ी सियासी हलचल…



बिहार की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) के पद से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में वो राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। इसके बाद संवैधानिक अनिवार्यता का पालन करते हुए आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ नितिन नवीन ने विधानसभा (MLA) पद से इस्तीफा सौंप दिया है। वो भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने खुद नहीं आए। उनका इस्तीफा लेकर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और MLC संजय गांधी खुद विधान परिषद पहुंचे। 

नीतीश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री आज MLC के पद का त्याग करेंगे। वही त्याग पत्र देकर उन्होंने सभापति के कार्यालय में भेजा है। इंतजार में हैं, सभापति आएंगे तब इस्तीफे पर आगे की कार्यवाही होगी।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top