Newswahni

मधुबनी में अवैध कट्टा कारतूस के साथ एक पकड़ाया गाड़ी चेकिंग के समय कबिलासा चौक से मौके से भागे…




मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक अवैध देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। एसडीपीओ राघव दयाल ने रविवार शाम को बताया कि लदनियां थानाध्यक्ष अनूप कुमार को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम कबिलासा से सिधपकला जाने वाली सड़क पर अवैध देशी कट्टा लेकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देशानुसार पुलिस टीम ग्राम कबिलासा के बजरंग चौक पर पहुंची। तीनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे पुलिस वाहन देखते ही तीनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा किया, जिसमें एक युवक को पकड़ लिया गया। हालांकि, दो अन्य भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमन कुमार यादव, पिता दिनेश कुमार यादव, ग्राम चौपाईर, थाना लदनियां, जिला मधुबनी बताया। तलाशी लेने पर रमन की कमर से एक देशी कट्टा, दाहिनी पैंट की जेब से तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। सभी बरामद सामान की जब्ती सूची बनाकर रमन को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। लदनियां थाने में कांड संख्या 127/26, धारा 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई पुलिस ने बताया कि फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है। रमन से अवैध हथियार रखने के उद्देश्य और फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने सभी थानों को सतर्क रहने और वाहन चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top