Newswahni

आग से झुलसे वृद्ध की दिन बाद मौत जमुई में खाना बनाते समय हुई थी आगजनी ग्रामीण स्तर पर चल रहा था इलाज…




जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत बहछा मुसहरी गांव में आग से झुलसे एक 75 वर्षीय वृद्ध की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राजाराम मांझी के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। राजाराम मांझी अपने घर में खाना बना रहे थे, तभी अचानक आग की चपेट में आ गए। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि उनके पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य चिमनी पर काम करने बाहर गए हुए थे। 7 दिन बाद इलाज के दौराद मौत आग लगने की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया और आग पर काबू पाया। हालांकि, उनका इलाज किसी बड़े अस्पताल में नहीं कराया जा सका। स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के माध्यम से ही उनका उपचार चल रहा था। ग्रामीण स्तर पर चल रहे इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। एक सप्ताह बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चंद्रदीप थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की रात करीब 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया। देर रात होने के कारण जिला पदाधिकारी (डीएम) के आदेश के बाद चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top