मुजफ्फरपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।
मुजफ्फरपुर जिले से कुल 78,156 से अधिक परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें छात्राओं की संख्या 41,626 रही, जो छात्रों (36,530) से अधिक है। जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 45 केंद्रों पर छात्राएं और 37 केंद्रों पर छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
bsebexam.com
matricbiharboard.com

SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

