Newswahni

राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम पढ़ें का ताजा अपडेट…



India Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देशभर में मौसम बदल रहा है। अगले 48 घंटों में उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और कुछ दक्षिणी राज्यों में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि ओडिशा के कई जिलों में छिटपुट संवहनी कोशिकाएं दिख रही हैं, जिनमें मध्यम से तीव्र परावर्तनशीलता है। ये कोशिकाएं अगले कुछ घंटों में तटीय जिलों की ओर बढ़ सकती हैं। IMD ने बताया कि ये लक्षण गरज के साथ तूफानी गतिविधि के हैं। यहां छिटपुट भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वोत्तर और पूर्व भारत के राज्य जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश, तूफानी हवाएं और बिजली गिरने का खतरा है। इसके अलावा, दक्षिण भारत में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवाती प्रभाव से आंधी-बारिश की संभावना है।  

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में पिछले दिनों आंधी-बारिश दर्ज की गई। आज के मौसम की बात करें तो ने IMD ने 38 जिलों में शनिवार तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 
दिल्ली-NCR: गरज-चमक के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। हवाएं 30-40 किमी/घंटा चल सकती हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 17°C और अधिकतम 29-30°C के आसपास रहने का अनुमान है।राजस्थान: जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई जगह 28-30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना। हवाएं 40-50 किमी/घंटा चलेंगी। 
बिहार: 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट है। कुल मिलाकर बिहार में भी आज बारिश हो सकती है। 
उत्तराखंड और हिमाचल: यहां ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
झारखंड: ज्यादातर जिलों में तेज हवा चलेगी। बिजली और ओलावृष्टि के साथ बारिश की भी संभावना है।

दिल्ली: 17°C / 29°C  
मुंबई: 26°C / 32°C  
लखनऊ: 19°C / 31°C  
जयपुर: 19°C / 29°C  
शिमला: 9°C / 18°C  
कश्मीर: 5°C / 13°C

दक्षिण और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। वहीं, तेलंगाना में हीटवेव की संभावना है। IMD ने सभी नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में सुरक्षित रहें, फसलों की सुरक्षा करें।   



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top