Newswahni

वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार मौका में पदों पर निकली भर्ती कैसे करें आवेदन…



Sarkari Naukri 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और केवल 10वीं पास हैं, तो आपके लिए साल 2026 की एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 153 खाली पदों को भरा जाना है।

यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम उम्र में ही एक सुरक्षित और स्थायी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवार बिना समय गंवाए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

EPFO द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य रूप से लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण युवा इसके लिए पात्र हैं।
हालांकि, आज के डिजिटल दौर को देखते हुए उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है। यदि आपको कंप्यूटर का ज्ञान है, तो चयन प्रक्रिया में आपको काफी आसानी हो सकती है।

इस भर्ती की सबसे खास बात इसमें उम्मीदवारों को एक आकर्षक वेतन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रति माह तक की सैलरी  दी जाएगी। चूंकि यह एक केंद्र सरकार के अधीन आने वाली संस्था है, इसलिए कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

EPFO में चयन होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी कागजी कार्रवाई सही पाए जाने के बाद ही मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top