Newswahni

आकर्षक झांकी को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम बांका में रामनवमी के भव्य जुलूस में बैंड बाजे और ढोल नगाड़े पर नाचे…




बांका में शुक्रवार रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस और आकर्षक झांकियां निकाली गईं। जिलेभर में रामभक्तों ने भगवा ध्वज हाथों में लेकर ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ शोभायात्राएं निकालीं। इस दौरान सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ श्रद्धालु हाथों में तलवार लेकर भी जुलूस में शामिल हुए, जिससे पूरा जिला भक्तिमय माहौल में डूब गया। बांका और बौसी शहरों में विशेष रूप से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। बांका में मुख्य शोभायात्रा विजयनगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया।बौसी में कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू जुलूस में शामिल हुए। इस जुलूस में घोड़े, रथ, मोटरसाइकिल एवं डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े शामिल थे। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे।भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा का नेतृत्व धर्म रक्षक मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर धर्म रक्षक मनीष कुमार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बांका जिले में निकलने वाले रामनवमी जुलूस में जो झांकी सबसे भव्य, आकर्षक और दर्शनीय होगी, उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उनकी इस घोषणा से रामभक्तों और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। रामनवमी जुलूस के दौरान जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहा। एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, बांका थानाध्यक्ष सुधीर कुमार और बौसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी तथा जिला प्रशासन के सदस्य स्वयं जुलूस में शामिल होकर कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रहे थे। अधिकारियों द्वारा लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे और जुलूस की निगरानी की जा रही थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जिले के बांका, अमरपुर, बेलहर, कटोरिया, शंभूगंज, बौसी, धोरैया, बाराहाट, चांदन, फुल्लीडूमर और रजौन सहित अन्य प्रखंडों में भी रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाले गए। रामभक्तों की टोलियां हाथों में भगवा ध्वज लेकर ‘एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम’ और ‘चप्पा-चप्पा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से’ जैसे नारों के साथ पूरे इलाके में भ्रमण करती रहीं। पूरे जिले में रामनवमी को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top