Newswahni

बेगूसराय के मंदिरों में रामनवमी पर उमड़ी भीड़ हर ओर श्रद्धा और भक्ति का माहौल भक्तों ने लगाए जय श्री राम के नारे…




बेगूसराय में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से मंदिरों में लोगों की लंबी लाइन लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भक्ति और उत्साह का माहौल है। खासकर जिला मुख्यालय के पटेल चौक स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह की पहली आरती के साथ ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे भीड़ भी बढ़ती चली गई। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोग भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के इस खास दिन पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कई श्रद्धालु उपवास रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा करते नजर आए। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया पटेल चौक स्थित दुर्गा मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां लंबी कतारों में खड़े होकर लोग दर्शन करने के लिए इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण जिले के अन्य दुर्गा मंदिरों, काली मंदिरों और राम-जानकी मंदिरों में भी इसी तरह की भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंदिरों के आसपास के अलावा 225 जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। स्वयंसेवी संगठन भी श्रद्धालुओं की मदद में जुटे रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top