![]()
समस्तीपुर में समता पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रदीप महतो की 30 वीं पुण्यतिथि शहर से सटे मथुरापुर में मनाई गई। इस अवसर पर मथुरापुर में उनके स्मारक पर जिला जनता दल यूनाइटेड की ओर से पुष्प और माला अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक राजकुमार राय भी शामिल थे। जीवन भर करते रहे लोगों की सेवा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक राजकुमार राय ने कहा कि प्रदीप महतो जीवन भर लोगों की सेवा करते रहें। इस अवसर पर विधायक अश्वमेध देवी ने जीवन भर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने इस अवसर पर कहा कि आज ही के दिन शहीद साथी प्रदीप महतो की सुबह सवेरे हत्या कर दी गई थी। इस जिले में समता पार्टी के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। संगठन के जिस स्वरूप को उन्होंने मेरे साथ खड़ा किया था उसकी बदौलत ही पार्टी ने इतनी लंबी दूरी तय की है। उनके शहादत दिवस पर जब हम उनको याद करते हैं तो एक बार फिर से नई ऊर्जा मिलती है और पार्टी की मजबूती में सभी साथी लग जाते है। उनकी कुर्बानी कभी बर्बाद नहीं जाएगी। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद डॉ तरुण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिमला देवी,अनस रिजवान, राम बहादुर सिंह, रंधीर कुमार, राजीव सिंह, नीलमणि झा,निशांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Source link