Newswahni

बिहार दिवस पर सहरसा में मिनी मैराथन नशा मुक्ति का दिया संदेश दौड़ में से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा…




सहरसा में बिहार दिवस के अवसर पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से मंगलवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत मैराथन दौड़ की शुरुआत सहरसा कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से हुई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता निशांत, ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश तथा उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में 100 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को शील्ड और मेडल दौड़ समाप्त होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की गई, जबकि अन्य प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा बिहार दिवस अपर समाहर्ता निशांत ने बताया कि बिहार दिवस को जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके तहत सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेलकूद से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा उन्होंने कहा कि यह मैराथन नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। वर्तमान समय में युवाओं के बीच नशे का बढ़ता प्रचलन एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। दिनभर होंगे विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने जानकारी दी कि बिहार दिवस के अवसर पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए प्रशासन ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top