Newswahni

मिडिल ईस्ट तनाव पर थोड़ी देर में लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी कल साढ़े तीन घंटे हुई थी हाईलेवल मीटिंग…



PM Modi in Lok Sabha: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर आज (23 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2 बजे लोकसभा में बोलेंगे। वे इस दौरान ताजा हालातों के बारे में देश को जानकारी दे सकते हैं। पीएम मोदी जंग के बीच गैस और तेल की किल्लत को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। पीएम मोदी देश को यह भी बता सकते हैं कि सरकार मौजूदा समय में इस संकट से निपटने के लिए क्या-क्या कदम उठा रही है? 

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक

इससे पहले रविवार (22 मार्च) शाम भी प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की एक हाईलेवल मीटिंग की थी। यह मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ ईंधन सप्लाई चैन को लेकर समीक्षा बैठक की। 

PM मोदी की बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर, पेट्रोलियम, कच्चा तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों से जुड़ी स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे देश में निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रिब्यूशन को समय पर पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस समिति को रणनीतिक मामलों के संबंध में देश की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था माना जाता है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग 24वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। जंग थमने की जगह और ज्यादा खतरनाक रूप लेती जा रही है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल के मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। दूसरी तरफ ईरान भी पीछे नहीं हट रहा। उसकी ओर से लगातार जोरदार पलटवार किया जा रहा है। वहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी तनाव गहराया हुआ है। 

इस युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है। इस जंग ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप होने से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, महंगाई बढ़ रही है, सप्लाई चेन बाधित हो रही है और कई देशों में ईंधन संकट गहरा गया है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top