![]()
समस्तीपुर में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 दिन पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी। मृतका की पहचान शंकर शर्मा की पत्नी राजो देवी उर्फ रजिया देवी(65) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन वार्ड नंबर-5 की है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार को घर के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में पीएचसी लेकर गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। वहां से भी डीएमसीएच रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान रविवार देर राम दम तोड़ दिया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में रोसरा डीसीपी संजय सिन्हा ने बताया कि बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी बाइक चलाक की तलाश जारी है।
Source link