Newswahni

मुजफ्फरपुर के अलग अलग इलाकों में घंटे बिजली कटेगी प्रभात तारा भगवानपुर जीरो माइल और कांटी फीडर से सप्लाई ठप रहेगी मेंटेनेंस का…




मुजफ्फरपुर में आज(23 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। 11 केवी प्रभात तारा और भगवानपुर फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। मेंटेनेंस का काम काम 2 चरण में होगा। पहले चरण में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। दूसरे चरण में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जीरो माइल फीडर और कांटी फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। इन दोनों फीडरों में ट्रिपिंग और मरम्मत के चलते शहरी इलाके के कई बड़े हिस्से प्रभावित होंगे।
डुमरी, प्रसन्न नगर, पासवान नगर, सहजानंद कॉलोनी, यादव नगर, रेवा रोड, पताही हरी, पताही रूप, लक्ष्मी नगर, लिच्छवी नगर और श्रमजीवी नगर में बिजली नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top