मुजफ्फरपुर| डीआरएम के निर्देशों को पार्सल लीज ठेकेदार ठेंगा दिखा रहे हैं। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बुधवार की देर रात जंक्शन का औचक िनरीक्षण कर प्लेटफॉर्मों पर ओवरलोड ठेलों की आवाजाही पर आपत्ति जताते हुए रोक लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन, प्लेटफॉर्मों से ओवरलोड ठेलों की आवाजाही जारी है। निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया कि जंक्शन पर पार्सल व्यवस्था की निगरानी नहीं की जा रही है। पार्सल लदे ऊंचे-ऊंचे ठेलों से कोच इंडिकेशन बोर्ड व प्लेटफॉर्म इंडिकेशन बोर्ड नहीं िदखता है। डीआरएम ने पार्सल लीज ठेकेदार के श्रमिकों के साथ तत्काल बैठक बुलाने व इस मामले को प्रमुखता से उठाने का निर्देश दिया है। औचक निरीक्षण में डीआरएम ने गर्डर लांचिंग का जायजा लिया। डीआरएम के िनरीक्षण में परिचालन व इंजीनियरिंग विभागों का कोई भी प्रतिनिधि मौके पर मौजूद नहीं थे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
Source link