Newswahni

बेगूसराय सदर में चैती नवरात्र मंदिरों में गूंजे जयकारे श्रद्धालु कर रहे पूजा अर्चना




बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सुबह-शाम पूजा-अर्चना की जा रही है। भक्ति गीतों और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, मां की आराधना में लीन हैं। नवरात्र के चौथे दिन नीमा-चांदपूरा थाना क्षेत्र के चांदपूरा स्थित सार्वजनिक मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर और प्रसाद चढ़ाकर मां से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी सुधीर झा ने बताया कि मां कुष्मांडा को सृष्टि की आदि शक्ति माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। उनका निवास सूर्य लोक में माना जाता है और वे अष्टभुजा देवी के रूप में पूजी जाती हैं। उनकी उपासना से रोग, शोक और भय दूर होते हैं तथा जीवन में सकारात्मकता आती है। नवरात्र के दौरान घरों में भी पूजा-पाठ का क्रम जारी है। कई श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत रखकर मां की भक्ति में लीन हैं। सदर प्रखंड के रजौरा, इसफा, कैथ, परना, तुलसीपुर, सांख, कटरमाला, दमदमा और शेरपुर समेत अन्य गांवों में भी नवरात्र को लेकर विशेष आस्था देखी जा रही है। मां वैष्णवी चांदपूरा पूजा समिति के अनुसार, 25 मार्च को जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 26 से 28 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर समिति द्वारा इन आयोजनों की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top