Newswahni

चैती छठ पटना जू की झील में पूजा की तैयारी चूना फिटकरी से पानी कर रहे साफ पूजा के लिए लोगों को मिलेगी…




चैती छठ की आज से शुरुआत हो चुकी है। नहाए खाए के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया गया है। गंगा घाटों को तैयार किया जा चुका है। वहीं, जो भी छठ व्रती गंगा घाट तक नहीं पहुंच सकेंगी, उनके लिए आसपास के पार्क और तालाब तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए पटना जू की झील को भी तैयार किया जा रहा है। यहां अस्थाई घाट बनाए जा रहे हैं, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा करने में आसानी हो सके। पानी सफाई के लिए मिलाया जा रहा चूना-फिटकरी जू प्रशासन के मुताबिक झील के पानी को साफ करने के लिए चूना और फिटकिरी मिलाया जा रहा है। झील में सफाई के बाद गंगा जल डाला जाएगा। बाथरूम की साफ-सफाई की जा रही है। चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, आदि नगर निगम की तरफ से तैयार किए जाएंगे। जिस साइड पानी का बहाव ज्यादा है और स्थिति खतरनाक होगी, वहां लाल कपड़े से घेरा लगाया जाएगा। जानवरों की सुरक्षा पर रहेगा पूरा ध्यान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार के दोपहर 2 बजे के बाद चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। वहीं, बुधवार को सुबह 3 बजे के बाद जू खोल दिया जाएगा। पटना जू में छठ के दौरान मेन फोकस जानवरों की सुरक्षा पर रहेगी। इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा की जानवरों को कोई परेशानी न हो। विजिटर्स इधर-उधर न करें इसका भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही चिड़ियाघर परिसर में प्लास्टिक लाने पर रोक रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top