Newswahni

फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने पर चौकीदार गिरफ्तार मोतिहारी में प्रमुख पति पर हजार का इनाम घोषित आपराधिक मामले दर्ज…




मोतिहारी में फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने का एक मामला सामने आया है। केसरिया थाना क्षेत्र में एक चौकीदार द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस फर्जीवाड़े का लाभ लेने वाले प्रमुख पति की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, केसरिया के प्रमुख पति नाज अहमद खान ने हथियार का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया था। चौकीदार मनोज सिंह ने अवैध तरीके से थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर यह प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इसमें दर्शाया गया था कि आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नाज अहमद खान पर 22 आपराधिक मामले दर्ज हालांकि, जब इस प्रमाण पत्र की जांच की गई, तो पूरा मामला उजागर हो गया। जांच में सामने आया कि नाज अहमद खान पर विभिन्न थानों में करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिना जांच के साफ-सुथरा चरित्र प्रमाण पत्र जारी होना संदिग्ध पाया गया। गहन जांच के बाद चौकीदार मनोज सिंह की भूमिका स्पष्ट हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर मनोज सिंह ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी फरार पुलिस जब नाज अहमद खान की गिरफ्तारी के लिए उनके घर छापेमारी करने पहुंची, तो वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान घर पर मौजूद महिलाओं द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की भी सूचना मिली। पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित किया और वहां से लौट गई। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने फरार नाज अहमद खान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्हें 48 घंटे के भीतर पुलिस या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस विभाग ने ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top