Newswahni

राज्यों में भारी बारिश आंधी और ओले गिरने की चेतावनी इन जिलों में होगा सबसे ज्यादा असर पढ़ें का पूरा अपडेट…


Rain Thunderstorm Warning India

आज का मौसम 21 मार्च | Image:
IMD

Rain Thunderstorm Warning India: मौसम विभाग ने बताया कि आज भी (21 मार्च) उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में बारिश-आंधी का सिलसिला जारी रहने वाला है। IMD के मुताबिक स्कैटर्ड थंडरस्टॉर्म  (Scattered Thunderstorms) यानी छिटपुट गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी है।

IMD ने पोस्ट में साफ लिखा है- ’21 मार्च तक सेंट्रल इंडिया और ईस्ट इंडिया में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं।

17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। आकाशीय बिजली का भी खतरा है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब में 21 मार्च को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-60 किमी/घंटा हवा चलेगी। हिमाचल और उत्तराखंड में 23 मार्च तक छिटपुट बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में रहें सतर्क

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश-तूफान का अलर्ट है। गंगा के मैदानी इलाकों में 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इन 23 जिलों में सबसे ज्यादा असर

मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, पटना, पूर्णिया, गुरुग्राम, रोहतक, अमृतसर, लुधियाना जैसे 23 जिलों में बारिश-आंधी सबसे ज्यादा कहर बरपाएगी। किसानों को फसलों की सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए।

मुख्य शहरों का तापमान

दिल्ली: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 15°C  
लखनऊ: 26°C / 17°C  
पटना: 23°C / 17°C  
जयपुर: 27°C / 16°C  
कोलकाता: 27°C / 18°C

IMD ने मौसम के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। खेतों में काम करते वक्त आकाशीय बिजली से बचें। 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन के कप्तान बनते ही बन गया इतिहास, IPL में पहली बार ऐसा संयोग



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top